वार्ता के बाद वित्तरहित मोर्चा ने जैक घेराव किया स्थगित
रांची, अगस्त 4 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड एकेडमिक काउंसिल के पदाधिकरियों और वित्तरहित शिक्षा संयुक्त संघर्ष मोर्चा के बीच वार्ता के बाद जैक के घेराव कार्यक्रम को 31 अगस्त तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। मोर्चा ने स्प्षट किया है कि अगर 31 अगस्त तक 16 सूत्री मांगों पर वार्ता में दिए गए आश्वासन के बाद कार्रवाई नहीं हुई तो पांच सितंबर शिक्षक दिवस के दिन मोर्चा के हजारों शिक्षक और कर्मचारी लोक भवन के सामने अर्धनग्न धरना-प्रदर्शन करेंगे और राज्यपाल को ज्ञापन देंगे। वार्ता में मोर्चा के प्रतिनिधियों ने जैक के पदाधिकारी से कहा कि जैक में वित्त पदाधिकारी, अकादमी अफसर और विशेष कार्य पदाधिकारी को 31 अगस्त तक नहीं हटाया गया तो मोर्चा पुण: जैक कार्यालय के घेराव का निर्णय ले लेगा। मोर्चा ने जैक के पदाधिकारियों से पूछा कि क्या नियुक्ति के समय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.