बिजनौर, अप्रैल 21 -- धामपुर। राकियू के युवा जिलाध्यक्ष विनीत कुमार के नेतृत्व में विभिन्न मांगों को लेकर पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस परिसर में चल रहा धरना वार्ता के बाद स्थगित हो गया। मंगलवार को सीओ अभय कुमार पांडेय व कोतवाल मृदुल कुमार सिंह की उपस्थिति में पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों से किसानों की वार्ता हुई। विभाग ने उनकी समस्याओं के समाधान का भरोसा दिया। जिस पर किसान नेताओं ने धरना स्थगित कर दिया है। किसानों का आरोप है कि बादशाहपुर रोड पर कुछ लोगों ने सड़क खोदकर उसमें पाइपलाइन डाल दी, जिससे सड़क क्षतिग्रस्त हो गई। धरना देने वालों में तहसील अध्यक्ष धामपुर नवेद अरशद उर्फ शब्लू, अर्जुन सिंह, हुकम सिंह, राजा मलिक, इकबाल अहमद, मुकेश कुमार, हाफीज सलीम, सैयद सुहैल, फरमान अहमद, तमशील उवैश, रियासत अली रहे। यह भी पढ़ें- जलभराव व जर्जर सड़क को लेकर किसा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.