वार्ता के बाद मजदूर यूनियन की भूख हड़ताल स्थगित
धनबाद, मई 12 -- मजदूरों से जुड़े 13 सूत्री मांगों को लेकर जनता मजदूर संघ ने ईसीएल मुगमा एरिया की कुमारधुबी कोलियरी में सोमवार को गेट मीटिंग की। प्रबंधन के साथ वार्ता के बाद भूख हड़ताल कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया। प्रबंधन ने 15 दिनों का समय लिया है। गेट मीटिंग की अध्यक्षता ललन पांडेय ने की। वक्ताओं ने कहा कि यदि समय पर समस्या की समाधान पर पहल नहीं की गयी तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। मौके पर विजय राय, मंगलम कुमार सिंह, विश्वनाथ बाउरी, पिंटू यादव, महेश बाउरी, उत्तम सिंह, अदालत राय, धनंजय मंडल, मंटू बाउरी, महावीर राय, अमरजीत महतो, कन्हाई महतो आदि थे। यह भी पढ़ें- 87 वर्षीय झारखंड आंदोलनकारी लक्ष्मी कांत शुक्ला का धरना स्थगित
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.