धनबाद, जून 8 -- बस्ताकोला देव प्रभा आउटसोर्सिंग में दो दिनों से चल रहा मजदूरों का आंदोलन सोमवार को समाप्त हो गया। प्रबंधन और जनता श्रमिक संघ के बीच हुई सकारात्मक वार्ता के बाद दोनों पक्षों में सहमति बन गई। वार्ता में तय हुआ कि मजदूरों के वेतन से काटे गए पैसों में से 15 प्रतिशत का भुगतान दो दिनों के भीतर कर दिया जाएगा। वहीं, मजदूरों ने भी ओवरबर्डन में ओवर रिपोर्टिंग न करने और बेहतर उत्पादन सुनिश्चित करने का भरोसा दिलाया। बताते चलें कि देव प्रभा आउटसोर्सिंग में ओबी की ओवर रिपोर्टिंग का मामला सामने आने के बाद कंपनी के निदेशक कुंभनाथ सिंह ने दोषी कर्मचारियों के इस माह के वेतन में कटौती कर दी थी। इस फैसले से नाराज कर्मचारियों ने रविवार से काम का बहिष्कार करते हुए चक्का जाम कर दिया था। सोमवार को हुई वार्ता में वार्ड 34 के विधायक प्रतिनिधि पप्पू...