बहराइच, जून 2 -- रुपईडीहा, संवाददाता। भारतीय सीमा में स्थापित इंट्रीग्रेटेड चेक पोस्ट पर अव्यवस्थाओं से ट्रक चालकों और कस्टम हाउस क्लीयरिंग एजेंट की नाराजगी मंगलवार को दोपहर बाद एसडीएम व व अन्य अफसरों के बीच वार्ता के बाद खत्म हो गई। दो बाद ट्रकों का आवागमन शुरू हो गया। 350 से अघिक ट्रकों की लम्बी लाइन लगी रही। इससे दोपहर तक अफरातफरी का माहौल रहा। भारत- नेपाल के बीच आयात निर्यात ठप होने के कारण आईसीपी रोड पर दूसरे भी दोपहर तक स्थिति में कोई बदलाव नहीं रहा। ट्रकों के चक्के थमे रहे। कस्टम हाउस क्लीयरिंग एजेंट, ट्रक चालक व आयात निर्यात से संबंधित कर्मचारी कड़ी धूप में दोपहर 12 बजे तक रोड पर जमे रहे। और नारेबाजी करते रहे। मंगलवार की दोपहर 12 बजे तक लगभग 350 ट्रक, टैंकर, डीसीएम व पिकअप माल लादे खड़े रहे। आयात निर्यात बार्डर पर ठप होने के कारण प...