भागलपुर, जून 19 -- सौरबाजार से नीरज की रिपोर्ट नगर पंचायत सौरबाजार में सफाई कर्मियों के साथ कथित शोषण के विरोध में पिछले छह दिनों से चल रही हड़ताल समाप्त हो गई। अखिल भारतीय सफाई मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी के बीच हुई वार्ता के बाद यह निर्णय लिया गया। हड़ताल समाप्त होने के बाद सफाई कर्मियों ने कार्यालय पहुंचकर कार्यपालक पदाधिकारी को काम पर लौटने की सूचना दी। संगठन के अध्यक्ष कुशाग्र कुमार गब्बर ने बताया कि कार्यपालक पदाधिकारी के साथ सकारात्मक माहौल में बातचीत हुई, जिसमें उनकी मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आश्वासन मिला। इसके बाद सभी सफाई कर्मियों ने हड़ताल समाप्त कर अपने कार्यों पर लौटने का निर्णय लिया। वहीं कार्यपालक पदाधिकारी ने भी हड़ताल समाप्त होने और सफाई व्यवस्था के पुनः सुचारु रूप ...