साहिबगंज, जून 23 -- बोरियो, प्रतिनिधि। झारखंड राज्य कर्मचारी संघ एवं ग्रामीण विकास विभाग के सचिव तथा मनरेगा आयुक्त के साथ हुई वार्ता एवं सहमति के बाद रोजगार सेवकों ने हड़ताल तोड़ते हुए काम में वापस आ गए हैं। बोरियो बीडीओ नागेश्वर साव को बेमियादी हड़ताल से वापस लौटने की सूचना देते हुए सोमवार को प्रखंड कार्यालय में अधिकांश रोजगार सेवकों ने योगदान किया। मौके पर जॉन बेसरा, अखिलेश सिंह, सोनी कुमारी, अगनेश मुर्मू, मो. रफीक आलम, सुनील कुमार सिंह, महादेव रक्षित, चार्लेस मरांडी, मो. अबुल हसन आदि मौजूद थे। यह भी पढ़ें- रोजगार सेवकों की हड़ताल खत्म यह भी पढ़ें- हड़ताल से लौटे रोजगार सेवक, दिया योगदान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...