वार्ता के बाद कल का चक्का जाम आंदोलन स्थगित
धनबाद, अगस्त 5 -- यूनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन (एटक) और कोलियरी प्रबंधन के बीच मंगलवार को हुई वार्ता के बाद 6 अगस्त को प्रस्तावित चक्का जाम आंदोलन सशर्त स्थगित कर दिया गया है। बैठक में ठेका मजदूरों के बकाया एचपीसी वेतन और सीएमपीएफ के वीवी स्टेटमेंट की लंबित समस्याओं पर चर्चा हुई। एटक के क्षेत्रीय सचिव संतोष चंद्र गोराई ने पूर्व के वादों पर अमल न करने का आरोप लगाया, जिसके बाद ठेका कंपनी 'संजय उद्योग' ने अधिकांश वर्षों के वीवी दस्तावेज प्रस्तुत किए। प्रबंधन ने शेष दस्तावेज एक सप्ताह के भीतर सीएमपीएफ कार्यालय धनबाद में जमा कराने का लिखित आश्वासन दिया है। एटक ने चेतावनी दी है कि तय समय सीमा में मांगें पूरी न होने पर बिना पूर्व सूचना के उग्र आंदोलन किया जाएगा। बैठक में यूनियन की ओर से नर्मदेश्वर पांडे, अमरेंद्र कुमार, अरुण रवानी, राजीव भिसियार,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.