अल्मोड़ा, मई 12 -- संजय मठपाल, द्वाराहाट। खीरोघाटी पेयजल पंपिंग योजना व टोढरा दूनागिरी योजना से जुड़े पंप ऑपरेटरों की हड़ताल समझौते के बाद समाप्त हो गई है। सोमवार देर शाम जल संस्थान के ईई सुरेश ठाकुर व हड़ताली पम्प आपरेटरों के बीच वार्ता हुई। तय हुआ कि पम्प ऑपरेटरों को भी अन्य कर्मियों के समान मानदेय दिया जाएगा। यहां एसडीएम सुनील कुमार राज, तहसीलदार तितिक्षा जोशी भी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- उपनल कर्मियों को धामी सरकार का बड़ा तोहफा, अब समान वेतन के साथ बराबर DA भी मिलेगा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...