धनबाद, जून 29 -- बीसीसीएल की महेशपुर कोलियरी में संचालित श्री इंफ्रा आउटसोर्सिंग कंपनी का कार्य रविवार को ग्रामीणों से वार्ता के बाद पुनः शुरू हुआ। वार्ता में स्थानीय ग्रामीण व आउटसोर्सिंग प्रबंधक अपनी-अपनी बातों पर अड़े रहे। इस दौरान आउटसोर्सिंग के प्रतिनिधि ने कहा कि बार-बार काम बंद होने से करोड़ों का नुकसान हो रहा है। स्थानीय ग्रामीणों के साथ हुई वार्ता में तय हुआ कि भविष्य में कोई समस्या होने पर उसे पहले कमेटी के पास रखा जाएगा। यदि कमेटी को लगेगा कि बात प्रबंधन तक रखने लायक है, तब कमेटी के चुनिंदा सदस्य ही कंपनी के वरीय अधिकारियों के सामने मांग को रखेंगे। किसी भी ग्रुप द्वारा सीधे काम बंद नहीं किया जाएगा। इस सहमति के बाद दोपहर 12 बजे के बाद कार्य प्रारंभ हुआ। वार्ता में आउटसोर्सिंग कंपनी की ओर से वीरेंद्र राव, बैंकट, शिवा रमन आदि थे, ...