वार्ता के दौरान रजिस्ट्रार और नोडल पदाधिकारियों में नोकझोंक
भागलपुर, मई 13 -- भागलपुर। टीएमबीयू में मंगलवार को प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने बुधवार को विवि में ताला जड़कर काम बंद रखने की चेतावनी दी तो उनके साथ वार्ता के दौरान टीएमबीयू के कुछ पदाधिकारी पहुंचे। इस दौरान उस वक्त असहज स्थिति उत्पन्न हो गई, जब रजिस्ट्रार प्रो. रामाशीष पूर्वे और परीक्षा विभाग के नोडल पदाधिकारियों के बीच तीखी बहस हो गई। नोडल पदाधिकारी डॉ. गौतम कुमार यादव, डॉ. बद्रीनाथ झा और डॉ. मनोज कुमार दास ने आरोप लगाया कि रजिस्ट्रार ने पुलिस बुलाकर धमकी दी कि यदि विवि में कोई तोड़फोड़ होती है तो इन पदाधिकारियों पर प्राथमिकी दर्ज की जाए। इस अपमान से आहत नोडल पदाधिकारियों ने पद से इस्तीफे की पेशकश कर दी है। यह भी पढ़ें- रिजल्ट में एनईपी त्रुटि आने पर छात्रों ने किया विरोध प्रदर्शन हालांकि, कार्यवाहक कुलपति प्रो. सुदामा यादव ने उन्हें समझ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.