सुल्तानपुर, जून 17 -- लंभुआ,संवाददाता। विभिन्न समस्याओं से संबंधित पूर्व में दिए गए मांग पत्र के संदर्भ में किसान नेताओं एवं एसडीएम के बीच वार्ता की गई। जिसमें से कई समस्याओं का निस्तारण कराया गया और शेष समस्याओं के लिए अधिकारियों को समय दिया गया। लंभुआ तहसील कार्यालय में भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रीयता वादी गुट के जिला अध्यक्ष गौरीशंकर पांडे जिला उपाध्यक्ष रमेश दूबे एवं एसडीएम श्रीमती प्रीति जैन के समक्ष पूर्व में दिए गए किसान समस्याओं से संबंधित मांग पत्र के विषय में वार्ता हुई, वार्ता के समय विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। वार्ता के दौरान कई किसान समस्याओं का निस्तारण किया गया और शेष समस्याओं के निस्तारण के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों को समय दिया गया। यह भी पढ़ें- किसान दिवस में आवारा पशु, गन्ना भुगतान और बिजली के मुद्दे छा...