कानपुर, फरवरी 12 -- सीनियर वुमेंस वनडे ट्रॉफी में गुरुवार को खेले गए मैच में उत्तर प्रदेश ने मध्य प्रदेश को 64 रन से पराजित किया। इस जीत के साथ ही यूपी ने चार अंक प्राप्त किए। राजकोट स्थित निरंजन शाह क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मैच में उत्तर प्रदेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। वार्णिका ने आतिशी पारी खेलते हुए 94 गेंद पर दो छक्कों व 18 चौकी की मदद से 107 रन की शानदार शतकीय पारी खेली। वहीं, संपदा दीक्षित ने 83 गेंद में आठ चौकों की मदद से 62 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में मध्य प्रदेश की ओर से आयुष शुक्ला व सुचि उपाध्याय ने तीन-तीन, संस्कृति गुप्ता व प्रियंका कौशल ने दो-दो विकेट लिए। जवाब में खेलने उतरी मध्य प्रदेश की टीम 46.2 ओवर में 221 रन पर आलआउट हो गई। टीम की ओर से आयुषी शुक्ला ने 56 रन व पूजा वस्त्रकर ने 67 रन बनाए। ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.