कानपुर, जनवरी 31 -- कानपुर। नगर निगम वार्ड संख्या-81 कौशलपुरी-दर्शनपुरवा के पार्षद आशुमेंद्र प्रताप सिंह का शनिवार को हृदय गति रुकने से निधन हो गया। 55 वर्ष की आयु में उनके असामयिक निधन की सूचना मिलते ही भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों में शोक की लहर दौड़ गई। क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल, उत्तर जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित, दक्षिण जिला अध्यक्ष शिवराम सिंह, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी अनूप अवस्थी, जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा, मनीष त्रिपाठी, आनन्द मिश्र ने आशुमेंद्र प्रताप सिंह के आवास पहुंचे और शोकाकुल परिजनों से मिलकर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। आशुमेंद्र प्रताप सिंह की अंतिम यात्रा एक फरवरी सुबह 11 बजे उनके निवास दर्शनपुरवा से प्रस्थान कर भैरोघाट पहुंचेगी। यहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। आशुमेंद्र के परिवार में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.