औरंगाबाद, अप्रैल 22 -- नवीनगर नगर पंचायत के वार्ड संख्या 8 के मंगल बाजार, पुरानी पोस्ट ऑफिस गली और संघत रोड में जल संकट गंभीर हो गया है। जलस्तर नीचे जाने से अधिकांश घरों के चापाकल बंद हो गए हैं, जिससे पेयजल की किल्लत बढ़ गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार इस क्षेत्र में नल-जल योजना ही एकमात्र सहारा है, लेकिन वार्ड के कई हिस्सों में महीनों से जलापूर्ति ठप पड़ी है। बताया गया कि नाली और सड़क निर्माण के दौरान कई जगह पाइप क्षतिग्रस्त हो गए थे, जिससे आपूर्ति बाधित हुई। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद भी अब तक जलापूर्ति बहाल नहीं हो सकी है, जबकि कुछ इलाकों में पानी का प्रवाह बहुत धीमा है। समस्या को लेकर जितेंद्र कुमार, शाहनवाज आलम, मिथुन, प्रदीप कुमार, अनिल कुमार, संजय, गीता देवी, प्रभा देवी और कन्हाई गोस्वामी सहित कई लोगों ने नाराजगी जताई है। वार्ड ...