देहरादून, अप्रैल 7 -- देहरादून। नगर निगम देहरादून के मेयर ने मंगलवार सुबह वार्ड 56 धर्मपुर का औचक निरीक्षण कर क्षेत्र की सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न स्थानों पर सफाई की स्थिति का बारीकी से अवलोकन किया। मौके पर मौजूद सफाई कर्मियों से बातचीत कर कार्यप्रणाली की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान मेयर ने वार्ड के सैनिटरी इंस्पेक्टर और सुपरवाइजर को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि क्षेत्र में नियमित और प्रभावी सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी कर्मचारी अपनी जिम्मेदारियों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करें। मेयर ने विशेष रूप से नालियों की नियमित सफाई, कूड़ा उठान की समयबद्ध व्यवस्था और सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता पर ध्यान देने के निर्देश दिए। साथ ही...