धनबाद, मार्च 10 -- धनबाद नगर निगम के वार्ड 54 के नवनिर्वाचित पार्षद नीरज कुमार सिंह को भाजपा जिला महामंत्री मनोज मिश्रा ने सोमवार को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया और उनकी जीत पर उन्हें बधाई दी। इस अवसर पर मनोज मिश्रा ने कहा कि 21 प्रत्याशियों के बीच चुनाव में कड़े मुकाबले में नीरज कुमार सिंह का विजय क्षेत्र की जनता के साथ उनके मजबूत जुड़ाव का परिणाम है। विश्वास व्यक्त किया कि नीरज कुमार सिंह के नेतृत्व में विकास को नई दिशा मिलेगी। मौके पर रवि कुमार, दिलीप मिश्रा, विदेशी सिंह, शंभू सिंह व अन्य लोग मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...