धनबाद, मार्च 3 -- वार्ड संख्या 51 के नव निर्वाचित पार्षद बीरेंद्र कुमार के सुदामडीह न्यू माइंस स्थित आवासीय कार्यालय में सोमवार को होली मिलन समारोह हुआ। इसमें वार्ड के विभिन्न क्षेत्रों की महिलाओं ने भारी संख्या में हिस्सा लिया। इस दौरान पार्षद बीरेंद्र कुमार की पत्नी प्रभा देवी को महिलाओं ने एक दूसरे को रंग अबीर गुलाल लगा कर होली की शुभकामनाएं दी। वही होली की लोक गीत फगुआ पर जमकर झूमे तथा विभिन्न व्यंजनों का आनन्द लिया। मौके पर पिंकी तिवारी, सीमा देवी सहित दर्जनों महिलाएं उपस्थित थीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...