शामली, दिसम्बर 2 -- नगरपालिका के वार्ड-5 के सभासद ने दो अन्य वार्डों के सभासद पति एवं सभासद पुत्र पर सड़क निर्माण कार्य में लगातार बाधा पहुंचाए जाने का आरोप लगाया है। इसके चलते कार्य प्रभावित होने से मोहल्लेवासियों में भी रोष है। मामले में सभासद ने डीएम को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। नगरपालिका के वार्ड-5 के सभासद मोहम्मद राशिद बागवान ने मंगलवार को जिलाधिकारी को लिखित शिकायती पत्र दिया है। बताया कि वह गरीब परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनके वार्ड में सड़क निर्माण का कार्य चल रहा है। आरोप है कि दो अन्य वार्डों के सभासद पति और सभासद पुत्र उनके वार्ड में सड़क निर्माण में बाधा पहुंचा रहे हैं तथा सड़क नहीं बनने दी जा रही है। सड़क बनते समय वे मौके पर पहुंच जाते हैं और बार-बार कार्य रूकवाया जा रहा है। यह भी आरोप है कि विपक्षी अपनी दबं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.