समस्तीपुर, मई 17 -- समस्तीपुर, निज संवाददाता। शहर के धरमपुर से पूसा फार्म रोड से जुड़ी वार्ड 5 के शरीफ कॉलोनी में खाली जमीन पर कूड़ा फेकने से कूड़ा का बड़ा ढेर जमा है। कॉलोनी के लोगों का कहना है कि नगर निगम न तो यहां कूड़ा फेंकने पर रोक लगाता है न इस कूड़ा का उठाव ही कराता है। यह भी पढ़ें- लखीसराय: कूड़ा डंपिंग के विरोध में मुहल्लेवासियों का श्रमदानकूड़ादान की व्यवस्था की कमी कॉलोनी में सार्वजनिक कूड़ादान की व्यवस्था भी नगर निगम से नहीं है। जिससे लोग जहां तहां कूड़ा फेंक कर गंदगी फैलाते हैं। लगातार गंदगी व सड़ांध की वजह से कुछ लोग बीमार चल रहे हैं। उन्हें स्वच्छ हवा नहीं मिल रही है। लगातार कूड़ा के जमाव से इससे निकलती सड़ांध से लोग परेशान हैं। न वार्ड पार्षद इस समस्या को दूर करा पा रही है न नगर निगम लोगों की शिकायत को दूर कर रहा है।नगर निगम को शिकायत...