वार्ड 49 में नाला और सरकारी जमीन से हटा अवैध अतिक्रमण
भागलपुर, जून 3 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। वार्ड 49 में सरकारी जमीन और सार्वजनिक नाला को बैरिकेडिंग कर किए गए अवैध अतिक्रमण पर नगर निगम ने कार्रवाई की है। दरअसल, अतिक्रमण के कारण नाला पूरी तरह अवरुद्ध हो गया था और गंदा पानी सड़कों पर बह रहा था। इससे इलाके में जलजमाव की स्थिति बन गई थी। परेशान नागरिकों ने सामूहिक रूप से इसकी शिकायत मेयर डॉ. बसुंधरा लाल से की। मेयर ने त्वरित संज्ञान लिया और मौके पर पहुंच कर तत्काल आदेश जारी किए। उनके निर्देश पर निगम का अतिक्रमण दस्ता और अतिरिक्त सफाई मजदूरों की टीम मौके पर पहुंची। कुछ ही घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद नाले की उड़ाही कर उसे पूरी तरह चालू कर दिया गया, जिससे जनता ने राहत की सांस ली।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.