सहारनपुर, दिसम्बर 26 -- नगरायुक्त शिपू गिरि ने शुक्रवार को निगम अधिकारियों के साथ वार्ड 46 मोहित विहार एवं वार्ड 60 हयात कॉलोनी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वार्ड 46 में सामुदायिक केंद्र बनाने का प्रस्ताव शीघ्र तैयार करने तथा एमआरएफ सेंटर को व्यवस्थित करने के निर्देश निर्माण विभाग को दिए। नगरायुक्त ने निगम अभिलेखों की जांच कर निगम की संपत्तियों को चिह्नित करने और उन पर यदि किसी का अवैध कब्जा हो तो उसे कब्जा मुक्त कराने के भी निर्देश दिए। नगरायुक्त शिपू गिरि महाप्रबंधक जल पुरुषोत्तम कुमार, अधिशासी अभियंता निर्माण आलोक कुमार, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रवीण शाह तथा अतिक्रमण प्रभारी सुधीर शर्मा के साथ वार्ड 46 पहुंचे। यहां क्षेत्रीय पार्षद ज्योति अग्रवाल ने उन्हें क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया। पार्षद ने एमआरएफ सेंटर में खराब पड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.