रांची, मई 6 -- रांची। मेयर रोशनी खलखो ने विधायक सीपी सिंह के साथ वार्ड संख्या 46 में दो परियोजनाओं का विधिवत शिलान्यास किया। पहली योजना के तहत कृष्णापुरी रोड नंबर 5बी में पीसीसी पथ और नाली का निर्माण किया जाएगा। वहीं, दूसरी योजना में मेडीलैब मेडिकल से खिजुरिया तालाब तक पीसीसी पथ, आरसीसी नाली और आरसीसी स्लैब का निर्माण शामिल है। मेयर ने कहा कि इन योजनाओं से स्थानीय लोगों को बेहतर सड़क और जल निकासी की सुविधा मिलेगी, जिससे आवागमन सुगम होगा। कार्यक्रम में डिप्टी मेयर नीरज कुमार, वार्ड पार्षद आरती कुमारी समेत कई स्थानीय लोग उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...