धनबाद, दिसम्बर 31 -- झरिया, वरीय संवाददाता। झारखंड प्रदेश भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रवक्ता व बिहार के उपाध्यक्ष सोना खान ने धनबाद नगर निगम के वार्ड संख्या 41 व 42 की सीटों में किए गए आरक्षण परिवर्तन की समीक्षा कर उन्हें सामान्य घोषित करने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि वार्ड संख्या 41 वर्षों से अल्पसंख्यक बहुल क्षेत्र रहा है। इस वार्ड में जनसंख्या संरचना के अनुसार इसे अत्यंत पिछड़ा वर्ग 2 के अंतर्गत रखा जाना चाहिए था। किंतु लगभग इसे अत्यंत पिछड़ा वर्ग एक में परिवर्तित कर दिया गया। इससे कई योग्य प्रत्याशियों को अवसर से वंचित होना पड़ रहा है। वार्ड संख्या 42 की भी यही स्थिति है। उन्होंने उपायुक्त के अलावा नगर आयुक्त धनबाद, जिला निर्वाचन पदाधिकारी धनबाद, झरिया विधायक रागिनी सिंह, अंचल अधिकारी झरिया को भी पत्र की प्रति दी है।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.