भागलपुर, फरवरी 27 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। शहर के वार्ड संख्या 41 स्थित अलीगंज और मारूफचक इलाके के लोगों के लिए गुरुवार का दिन बड़ी राहत लेकर आया। लंबे समय से जर्जर सड़कों, बजबजाते नालों और पेयजल संकट से जूझ रहे इस क्षेत्र में आखिरकार मुक्ति मिली है। नगर निगम द्वारा लगभग 60 लाख रुपये की लागत वाली आधा दर्जन विकास योजनाओं का विधिवत उद्घाटन मेयर डॉ. बसुंधरा लाल और डिप्टी मेयर डॉ. सलाहउद्दीन अहसन द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। गौरतलब है कि कुछ माह पूर्व हिन्दुस्तान अखबार ने अपने बोले भागलपुर अभियान के तहत वार्ड 41 की नारकीय स्थिति और स्थानीय लोगों की पीड़ा को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इस अभियान के दौरान मोहल्ले के लोगों ने सड़क-नाला और जलापूर्ति की समस्याओं को लेकर जो आवाज उठाई थी, नगर निगम प्रशासन ने उस पर तत्काल संज्ञान लिया। अखबार ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.