वार्ड-4 में आवारा कुत्तों का आतंक, दहशत में ग्रामीण, जेएम से लगाई गुहार
रुडकी, मई 9 -- कलियर। नगर पंचायत के वार्ड संख्या चार में लावारिस कुत्तों के बढ़ते आतंक से परेशान लोगों ने शहजाद अली के जेएम से मिलकर कुत्तों को पकड़वाने की मांग की। बताया कि लावारिस कुत्तों का झुंड आए दिन लोगों पर हमला कर रहा है। इससे लोग घरों से बाहर निकलने से डर रहे हैं। बताया कि गलियों में कुत्तों का जमावड़ा रहने से स्कूली बच्चों घबराते हैं। जेएम ने अधिशासी अधिकारी को जांच कर लावारिस कुत्तों को पकड़ने के लिए प्रभावी अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.