वार्ड 36 में पहुंचे विधायक, लोगों ने कहा पानी सफाई का संकट
भागलपुर, मई 23 -- भागलपुर, प्रधान संवाददाता। नगर निगम के वार्ड संख्या 36, भीखनपुर नया टोला में विधायक रोहित पाण्डेय ने स्थानीय लोगों से मुलाकात कर स्थानीय समस्याओं की जानकारी ली। स्थानीय नागरिकों ने मुख्य रूप से नाला निर्माण एवं पेयजल संकट की समस्या को विधायक के समक्ष रखा। लोगों ने बताया कि नाला निर्माण नहीं होने के कारण जलजमाव एवं गंदगी की समस्या बनी रहती है, वहीं पेयजल संकट के कारण आमजन को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। विधायक ने लोगों को आश्वस्त किया कि क्षेत्रवासियों की समस्याओं का शीघ्र समाधान उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि संबंधित विभागीय अधिकारियों से बात कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी, ताकि आमजन को जल्द राहत मिल सके। यह भी पढ़ें- वार्ड 36 में पहुंचे विधायक, लोगों ने कहा पानी सफाई का संकट यह भी पढ़ें- फॉलोअप:...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.