मधुबनी, मार्च 27 -- मधुबनी। शहर का वार्ड-34 इन दिनों बुनियादी सुविधाओं के अभाव से जूझ रहा है। वर्षों से जर्जर सड़कें, जलजमाव और चारों ओर फैली गंदगी की समस्या इस इलाके में आम बात हो गई है। इसके चलते इलाके के लोग अब खुद को उपेक्षित महसूस कर रहे हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि बार-बार शिकायतों के बावजूद न तो कोई ठोस पहल की जा रही है और न ही स्थायी समाधान निकाला जा रहा है। बारिश के मौसम में वार्ड 34 की स्थिति और भी भयावह हो जाती है। जलधारी चौक से बिजली घर तक जाने वाला मुख्य मार्ग जलजमाव के कारण पूरी तरह बाधित हो जाता है। सड़क पर गंदे पानी के जमाव के चलते लोगों का इस रास्ते से गुजरना मुश्किल ही नहीं, बल्कि खतरनाक भी हो गया है। पानी से भरी सड़क पर छोटे-बड़े गड्ढे दिखाई नहीं देते, जिससे आए दिन दुर्घटना का खतरा बना रहता है। कई बार राहगीर और दोप...