भागलपुर, जनवरी 23 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। नगर निगम के वार्ड संख्या 34 और 44 के निवासियों के लिए राहत भरी खबर है। लंबे समय से नारकीय स्थिति झेल रहे इन मोहल्लों में अब सड़क और नाला निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। नगर निगम की सशक्त स्थायी समिति की हालिया बैठक में इन दोनों वार्डों के लिए विकास योजनाओं के प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया है। इस निर्णय के बाद अब निगम प्रशासन योजनाओं के प्राक्कलन और अन्य तकनीकी कागजी कार्रवाई को अंतिम रूप देने में जुट गया है। इन दोनों वार्डों में जलजमाव और जर्जर सड़कों की समस्या को लेकर स्थानीय लोगों में नगर निगम के प्रति गहरा आक्रोश था। जनसमस्याओं को देखते हुए हिन्दुस्तान अखबार ने अपने बोले भागलपुर अभियान का आयोजन किया गया था। इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किए जाने के बाद नगर निगम प्रशासन पर दबाव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.