भागलपुर, जनवरी 4 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। मेयर डॉ. बसुंधरा लाल एवं डिप्टी मेयर डॉ. सलाहउद्दीन अहसन ने शनिवार को संयुक्त रूप से वार्ड संख्या 33 और 34 में विकास कार्यों का विधिवत उद्घाटन किया। विकास योजनाओं के तहत वार्ड 34 में 15 लाख 9 हजार 39 रुपये की लागत से पीसीसी सड़क एवं आरसीसी नाला निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। वहीं वार्ड 33 (इस्लामनगर कॉलोनी) में दो अलग-अलग योजनाओं के तहत 17 लाख 57 हजार 196 रुपये और 16 लाख 4 हजार 378 रुपये की लागत से सड़क व नाला निर्माण कार्य का उद्घाटन हुआ। मेयर ने कहा कि नगर निगम के हर गली-मोहल्ले तक पक्की सड़क और ड्रेनेज सिस्टम पहुंचाना हमारी प्राथमिकता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.