समस्तीपुर, मई 10 -- समस्तीपुर, निसं। शहर के वार्ड 30 में पूर्व की योजनाओं को नगर निगम से अब तक क्रियान्वित नहीं करने पर वार्ड की जनता में असंतोष व्याप्त है। जनता अब अपने प्रतिनिधि से वार्ड में पिछले चार सालों के विकास का हिसाब मांग रही है। वे पूछ रही है, कि वार्ड की पुरानी योजनाओं पर अब तक काम क्यों नहीं हुआ। उनके असंतोष का कारण यह भी है कि वार्ड की जनता ने अपने जिस वार्ड पार्षद को चुनाव में चुना था, उनका कार्यकाल अब केवल सालभर बच गया है। यह भी पढ़ें- पांच माह पीछे चल रही स्पोर्ट्स सिटी की बिजली लाइन शिफ्टिंगवार्ड पार्षद की नाराजगी जनता के दवाब पर नाराज वार्ड पार्षद रंजना राज ने नगर निगम, समस्तीपुर के नगर आयुक्त ज्ञान प्रकाश को पत्र देकर उनसे जानकारी मांगी है कि उनके द्वारा नगर निगम को पूर्व में वार्ड 30 की भेजी गई योजनाओं पर अभी तक काम क...