बोकारो, मार्च 14 -- जनता मजदूर सभा यूनियन के महासचिव साधु शरण गोप ने शनिवार को वार्ड 30 के बिजली उपभोक्ता के सामूहिक हस्ताक्षरित पत्र को विद्युत निगम के कार्यपालक अभियंता को सौंपते हुए मांग किया कि वार्ड 30 के सभी उपभोक्ता को सतनपुर फीडर से बिजली आपूर्ति दिया जाए। उन्होंने कहा फीडर बदलने से बिजली विभाग की मनमानी से उपभोक्ता परेशान हैं। वहीं विभाग चैन का नींद सो रही है। वार्ड 30 के उपभोक्ता सतन पुर फीडर से बिजली प्राप्त कर रहे थे। लेकिन कई महीना पूर्व उन्हें बहादुर फीडर से बिजली दी जा रही है। इससे परेशानी बढ़ी है। गौर तलब है कि समय के अनुसार सुविधाएं बढ़ती है। लेकिन बिजली विभाग ने लोगों को कृत्रिम परेशान खड़ी किया है। उन्होंने कहा है कि विभाग वार्ड 30 के सभी उपभोक्ताओं को सतन पुर फीडर से पुनः बिजली आपूर्ति दें। अन्यथा 23 मार्च को चास के वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.