आदित्यपुर, मई 2 -- आदित्यपुर। नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 30 में आयोजित वार्ड सभा के दौरान दूसरे वार्ड के पार्षद पति मनमोहन सिंह राजपूत, क्रिकेट अकादमी संचालक हनुमंत ठाकुर और अभय झा द्वारा वार्ड संख्या 30 के भोला अखाड़ा में आयोजित वार्ड सभा में जाकर बदसुलूकी करने के मामले में पार्षद में अपने समर्थकों के साथ आदित्यपुर थाना में शिकायत दर्ज करवाया है।

वार्ड सभा की जानकारी दर्ज शिकायत में पार्षद ने पुलिस को बताया कि गुरुवार को जागृति मैदान के पास प्रस्तावित नगर निगम प्रशासनिक भवन निर्माण को लेकर वार्ड सभा का आयोजन किया गया था। सभा में स्थानीय लोगों ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित करते हुए प्रशासनिक भवन के निर्माण और जागृति मैदान को खेल मैदान के रूप में विकसित करने पर सहमति जताई।

बदसुलूकी की घटना इसके बाद बगैर बुलाए दूसरे वार्ड के लोग व...