बोकारो, मई 15 -- चास, प्रतिनिधि। चास नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या-29 में मईया योजना, पेंशन सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं के भौतिक सत्यापन को लेकर वार्ड पार्षद गायत्री देवी ने लाभुकों एवं आवेदकों से किसी भी प्रकार की राशि नहीं देने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर यदि कोई व्यक्ति पैसे की मांग करता है तो इसकी शिकायत मिलने पर सीधे कार्रवाई की जाएगी। पार्षद गायत्री देवी ने बताया कि मईया योजना के भौतिक सत्यापन के लिए सरकार की ओर से लाभुकों के नाम से निर्धारित फॉर्मेट उपलब्ध कराया गया है। वार्ड के लाभुकों को संबंधित फॉर्मेट के साथ आवश्यक दस्तावेजों की छायाप्रति संलग्न कर जमा करना है। यह भी पढ़ें- इटखोरी में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का वार्षिक भौतिक सत्यापन शुरू उन्होंने कहा कि क्षेत्र में नाम जोड़ने...