रामगढ़, मई 3 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि रामगढ़ नगर परिषद के वार्ड नंबर 27 स्थित पारडीह (हुहुवा) की रहने वाली नीतू रानी ने वर्ष 2026 की मैट्रिक परीक्षा में 93.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपने स्कूल के साथ-साथ पूरे वार्ड में टॉपर बनकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। नीतू रानी महेंद्र चौधरी की पुत्री हैं, जिनकी इस उपलब्धि से पूरे इलाके में खुशी का माहौल है। इस सफलता पर वार्ड पार्षद लीला कुमारी ने नीतू रानी को मोमेंटो और अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया और मिठाई खिलाकर बधाई दी। उन्होंने नीतू के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आगे भी हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। वहीं, वार्ड प्रतिनिधि और पूर्व पार्षद रोशन कुमार ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि नीतू की यह उपलब्धि पूरे वार्ड के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि वे हमेशा शिक्षा से जुड़े रहे हैं और शिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.