रामगढ़, दिसम्बर 15 -- रामगढ़, शहर प्रतिनिधि। नगर परिषद रामगढ़ अंतर्गत वार्ड नं 26 कैथा में सोमवार को धान अधिप्राप्ति केंद्र का उद्घाटन हुआ। इसमें बतौर मुख्य अतिथि वार्ड पार्षद देवधारी महतो शामिल हुए। उन्होंने विधिवत फीता काटकर पैक्स का उद्घाटन किया। साथ ही किसानों से पैक्स में धान बिक्री करने की बात कही। कहा कि सरकार किसानों को उचित मूल्य दे रही है। बताया कि किसानों को अब एक मुश्त में धान बिक्री का भुगतान एक सप्ताह के भीतर पूरा मिल जाएगा। इस अवसर पर आत्मा के चंद्रमौली सिंह, बीसीओ वेद प्रकाश, पैक्स अध्यक्ष भुवनेश्वर महतो, सुदर्शन महतो, गणेश महतो, सेवानिवृत राजस्व निरीक्षक गणेश महतो, कुंवर महतो, संजय महतो, कमलनाथ महतो, भागीरथ महतो, सेवालाल महतो, बलि महतो, मोतिलाल महतो आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.