फरीदाबाद, अप्रैल 16 -- फरीदाबाद, धनंजय चौहान। वार्ड-24 में विकास कार्यों को गति देते हुए मदर डेयरी से सपना मार्केट सेक्टर-37 चौक तक बरसाती नाले का निर्माण को शुरू कर दिया गया। पक्का करने के साथ ही उसे स्लैब से ढका भी जाएगा। गुरुवार को निर्माण कार्य की शुभारंग पार्षद जितेंद्र यादव ने आरडब्ल्यूए महासचिव मीना गर्ग से कराया। पार्षद जितेंद्र यादव ने बताया कि लंबे समय से क्षेत्र के लोगों की मांग थी कि बरसाती नाले को पक्का कर उसे ढका जाए, ताकि जलभराव और गंदगी की समस्या से निजात मिल सके। उन्होंने कहा कि इस योजना के पूरा होने से डेयरी गांव और सेक्टर-37 के निवासियों को बड़ी राहत मिलेगी। यह भी पढ़ें- गांव भाखड़ी में लोगों को सीवर ओवरफ्लो से राहत मिलेगी मौके पर उपस्थित लोगों ने कहा कि इस तरह के कार्यों से न केवल स्वच्छता में सुधार होगा, बल्कि क्षेत्र...