आदित्यपुर, मार्च 17 -- आदित्यपुर,संवाददाता। समाहरणालय सभागार में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में वार्ड संख्या-22 की नव निर्वाचित पार्षद अंजू सिंह ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। मौके पर वार्ड संख्या-22 के कई लोग उपस्थित होकर इस यादगार क्षण के साक्षी बने। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रकाश मेहता, संजीव कुमार सिंह (बबुआ सिंह), प्रतिमा कुशवाहा, चंदेश्वर चाचा, संजीव कुमार, राजा घोष, रंजन (टुटू), रेणु सिंह, इंदु देवी, चाचा चौधरी, नवीन कुमार सिंह, जितेंद्र कुमार (पिंटू), शैलेंद्र, नीलिमा सिंह, राजीव कुमार, अभिजीत कुमार सिंह और भोला पंडित समेत अन्य वार्डवासी मौजूद रहे। उपस्थित लोगों ने पार्षद अंजू सिंह को बधाई देते हुए वार्ड के विकास के लिए सहयोग का भरोसा दिलाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...