भागलपुर, मार्च 10 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। शहर के विकास और जन-कल्याण की दिशा में नगर निगम ने एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है। सोमवार को नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 21 में नवनिर्मित दो प्याऊ का विधिवत उद्घाटन किया गया। मेयर डॉ. बसुंधरा लाल और डिप्टी मेयर डॉ. मो. सलाहउद्दीन अहसन ने संयुक्त रूप से फीता काटकर इसे आम जनता को समर्पित किया।इन जगहों पर मिलेगी सुविधा पियाऊ का निर्माण वार्ड 21 के अंतर्गत शंकर टॉकीज घाट किनारे और गोनर लाल लेन हरिजन टोला में किया गया है। पंचम राज्य वित्त आयोग योजना के तहत लगभग 14 लाख 65, हजार रुपये की कुल लागत से इनका निर्माण कराया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य राहगीरों और स्थानीय लोगों को भीषण गर्मी और सामान्य दिनों में स्वच्छ पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराना है। गौरतलब है कि इस क्षेत्र में पेयजल की किल्लत को लेकर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.