वार्ड-21 को मॉडल बनाने की तैयारी, टीम ने किया निरीक्षण
मुजफ्फरपुर, जून 19 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। नेशनल क्लीन एयर प्रोग्राम (एनकैप) के तहत निगम के वार्ड संख्या 21 को मॉडल वार्ड बनाया जाएगा। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) ने संबंधित इलाके की मॉनिटरिंग के बाद यह पहल की है। इसको लेकर गुरुवार को दिल्ली व पटना से पहुंची विशेष टीम ने संबंधित वार्ड का सर्वेक्षण किया। इनमें श्रुति दीवान (टीम लीडर, दिल्ली), दीपक कुमार (पटना) व पुरुषोत्तम कुमार (मुजफ्फरपुर) शामिल हैं। बतौर नोडल अफसर निगम से सिटी मैनेजर आलोक कुमार भी मौजूद रहे। स्थल निरीक्षण के बाद केंद्रीय टीम ने आगे के लिए ग्रीन सिग्नल दे दिया। एक पखवारे बाद फिर विशेष टीम सर्वे के लिए आएगी। आज की अपेक्षा उस समय की स्वच्छता आदि को परखने के साथ ही पूरी समीक्षा होगी। जांच में खरा उतरने पर विधिवत आदर्श वार्ड घोषित कर दिया जाएगा। दरअसल, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.