कोडरमा, मार्च 11 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। झुमरीतिलैया नगर परिषद में बुधवार को उपाध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में वार्ड संख्या 21 के पार्षद मनोहर उर्फ बाबू राम को निर्विरोध उपाध्यक्ष चुना गया। उनके निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा होते ही सभागार में मौजूद पार्षदों एवं समर्थकों ने उन्हें बधाई दी और फूल-मालाओं से स्वागत किया। इस मौके पर शहर के जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय लोगों ने भी उन्हें शुभकामनाएं देते हुए नगर परिषद के विकास कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने की उम्मीद जताई। उपाध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद मनोहर उर्फ बाबू राम ने कहा कि नगर परिषद के विकास और शहर की समस्याओं के समाधान को लेकर वे पूरी ईमानदारी और प्रतिबद्धता के साथ काम करेंगे।मनोहर उर्फ बाबू राम ने यह भी कहा कि नगर परिषद के अंतर्गत वसूले जाने वाले टैक्स का सही और पारदर्शी उपयोग सुन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.