वार्ड 20 में सड़क एवं नाला निर्माण का शिलान्यास
भागलपुर, अप्रैल 18 -- सुल्तानगंज। निज संवाददाता नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 20, रेलवे लाइन के दक्षिण दिशा में बहु प्रतीक्षित सड़क और नाला निर्माण कार्य का शुक्रवार को विधिवत शिलान्यास नगर सभापति राजकुमार गुड्डू ने किया। कार्यक्रम के दौरान सभापति के कहने पर स्थानीय ग्रामीण अफरोजा बेगम ने नारियल फोड़ते हुए शुभारंभ किया। सभापति राजकुमार गुड्डू ने बताया कि लगभग 15 लाख रुपये की लागत से इस योजना को धरातल पर उतारा जा रहा है, जिससे क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं का समाधान होगा। मौके पर ग्रामीणों ने बताया कि सड़क और नाला बन जाने से हमलोगों को आवागमन में काफी सुविधा होगी। इस अवसर पर वार्ड पार्षद राधा देवी, पार्षद प्रतिनिधि सुभाष पोद्दार, नवीन कुमार बन्नी, संजय कुमार चौधरी सहित आदि उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- नाला निर्माण कार्य का हुआ शुभारंभ यह भी प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.