मुजफ्फरपुर, फरवरी 16 -- मुजफ्फरपुर, वसं। नगर निगम के वार्ड 19 में शिविर लगाकर जरूरतमंद बीपीएल परिवार की महिलाओं के बीच रसोई गैस सिलेंडर और चूल्हे का वितरण सोमवार को किया गया। वार्ड 19 की पार्षद पूनम देवी ने बताया कि छह महिलाओं के बीच प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत गैस सिलेंडर और चूल्हे दिए गए। यह वितरण वित्त वर्ष 2025-26 के लिए बनाई योजना के तहत किया गया। योजना के तहत कुल 35 महिलाओं की सूची नगर निगम प्रशासन को दी गई थी। इसमें से 12 महिलाओं का नाम अंतिम चयन सूची में शामिल किया गया था। निगम प्रशासन से हरी झंडी मिलने के बाद सूची में ऊपर से शीर्ष में शामिल छह महिलाओं को सार्वजनिक शिविर लगाकर वितरण किया गया। शेष छह महिलाओं को भी जल्द ही इस योजना का लाभ दिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...