वार्ड 18 दुर्गापुरम में पानी का संकट, मेयर ने लिया जायजा
मेरठ, जून 2 -- सोमवार को वार्ड-18 अंतर्गत दुर्गापुरम में पानी की गंभीर समस्या हो गई। पार्षद रविन्द्र और स्थानीय लोगों ने मेयर से शिकायत की कि पानी बिल्कुल भी नहीं आ रहा है। मेयर हरिकांत अहलूवालिया ने क्षेत्र में जाकर जायजा लिया। मेयर ने पाया कि दुर्गापुरम पेयजल की स्थिति खराब है। स्थानीय नागरिकों ने कहा कि पीने का पानी खरीदना पड़ रहा है। इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए अधिकारियों ने सुझाव दिया कि वर्तमान पेयजल पाइप लाइन पर यदि 10 एचपी का सबमर्सिबल पंप लगा दिया जाए, तो प्रेशर की समस्या खत्म हो सकती है। इसे गंभीरता से लेते हुए मेयर ने अपर नगर आयुक्त एवं जीएम (जल) पंकज कुमार को अविलंब कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। लोगों ने क्षेत्र की जर्जर सड़कों को लेकर भी नाराजगी व्यक्त की। मेयर ने निर्माण विभाग के अधिकारियों को तत्काल आगणन तैया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.