आदित्यपुर, मार्च 16 -- आदित्यपुर। आदित्यपुर नगर निगम के डिप्टी मेयर पद के लिए हुए चुनाव में वार्ड संख्या 18 के पार्षद अंकुर सिंह विजयी घोषित किए गए। उन्हें कुल 18 पार्षदों का समर्थन मिला, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी को 17 मत प्राप्त हुए।सरायकेला समाहरणालय सभागार में एडीसी जयवर्धन कुमार के नेतृत्व में डिप्टी मेयर के लिए अप्रत्यक्ष मतदान प्रक्रिया संपन्न कराई गई। मतदान के बाद मतगणना में अंकुर सिंह को बहुमत प्राप्त हुआ और उन्हें विजेता घोषित किया गया।चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद आदित्यपुर के मेयर संजय सरदार ने अंकुर सिंह को डिप्टी मेयर पद की शपथ दिलाई। इस मौके पर समर्थकों में खुशी का माहौल देखा गया। समर्थकों ने उन्हें फूल-मालाओं से लादकर स्वागत किया ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...