वार्ड 15 में टैंकर से हुई जलापूर्ति
गढ़वा, मई 19 -- श्री बंशीधर नगर। नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड संख्या 15 में पेयजल समस्या को देखते हुए मंगलवार से टैंकर से पानी आपूर्ति व्यवस्था शुरू हो गई। वार्ड पार्षद चंद्रशेखर कुमार के प्रयास से शुरू हुई इस व्यवस्था का उद्घाटन नगर पंचायत अध्यक्ष साधना देवी और उपाध्यक्ष संध्या देवी ने फीता काटकर किया। बाबलू होटल के समीप आयोजित कार्यक्रम में स्थानीय लोगों की उपस्थिति रही। उस दौरान वार्ड पार्षद ने कहा कि गर्मी के मौसम में वार्ड के लोगों को पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा था। कई प्रयासों के बाद अब टैंकर से नियमित पानी उपलब्ध कराने की व्यवस्था शुरू की गई है, जिससे लोगों को राहत मिलेगी।कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे वार्ड के निवासियों को काफी सुविधा मिलेगी। वहीं वार्ड पार्षद ने कहा कि आम लोगों की समस्या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.