भागलपुर, मार्च 6 -- बिहपुर जमालपुर पंचायत के वार्ड संख्या 13 में दो पक्षों के बीच चल रहे विवाद को सुलझाने पहुंचे पंच पर कथित रूप से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पंच पप्पू कुमार ने नवगछिया एससी-एसटी थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। पप्पू कुमार ने बताया कि उनके ही वार्ड में फूहो खातून और मोहम्मद फारूक के बीच विवाद चल रहा था। विवाद को सुलझाने के क्रम में मोहम्मद फारूक ने कथित तौर पर गाली-गलौज करते हुए पंचगीरी नहीं करने की धमकी दी। आरोप है कि इसके बाद मोहम्मद फैयाज, मोहम्मद इरफान, मोहम्मद इंतियाज और मोहम्मद फारूक ने उन्हें घेर लिया और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी दी। आवेदन के अनुसार, मोहम्मद तनीवीर, मोहम्मद टींकू तथा मोहम्मद रहुप के पुत्र मोहम्मद अमजद ने भी गाली-गलौज करते हुए मारपीट क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.