रिषिकेष, अप्रैल 23 -- नगर पालिका क्षेत्र के राजीवनगर-केशवपुरी वार्ड नंबर 12 में 24 लाख रुपये की लागत से बारात घर की चहारदीवारी का निर्माण कार्य प्रगति पर है। इस योजना के तहत पुश्ते और बाउंड्री वॉल के बीच जो भूमि खाली रह गई है, उस पर भरान कर सड़क का निर्माण किया जाएगा। इससे सड़क पहले से अधिक चौड़ी होगी और आने-जाने में लोगों को सुविधा मिलेगी। भविष्य में बारात घर की भूमि में और सड़क किनारे फूलों और सजावटी पौधों का रोपण कर क्षेत्र का सौंदर्यीकरण भी किया जाएगा। नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि नगर क्षेत्र में विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर कराया जा रहा है।उन्होंने यह भी पढ़ें- मुंगराबादशाहपुर में 41 करोड़ से होगा विकास, बजट पर मुहर बताया कि सड़क चौड़ीकरण से यातायात व्यवस्था में सुधार होगा। पालिका द्वारा सौंदर्यीकरण पर भी ...