रुडकी, मार्च 31 -- लक्सर, संवाददाता। कस्बे के वार्ड नंबर 11 में रुका पड़ा सड़क निर्माण कार्य दोबारा शुरू हो गया है। इससे कॉलोनीवासियों को राहत मिली है और अब जल्द ही सड़क बनने की उम्मीद है। इस संबंध में हिंदुस्तान अखबार ने हाल ही में प्रमुखता से समाचार प्रकाशित किया था। रायसी रोड स्थित वार्ड 11 में सभासद प्रतिनिधि विकास खटाना के माध्यम से सीसी सड़क का निर्माण कराया जा रहा था। सड़क की नींव तैयार कर उस पर मिट्टी डालने के बाद ठेकेदार ने कार्य बीच में ही रोक दिया था, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.