दरभंगा, अप्रैल 5 -- केवटी। प्रखंड की केवटी पंचायत में आयोजित वार्ड प्रीमियर लीग क्रिकेट कप 2026 का फाइनल मुकाबला रविवार को वार्ड छह और वार्ड 10 के बीच खेला गया। इसमें वार्ड 10 की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम कर लिया। टॉस जीतकर वार्ड छह की टीम ने पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करते हुए वार्ड 10 ने निर्धारित 16 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 182 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी वार्ड छह की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे। पूरी टीम 122 रनों पर सिमट गई और उसे 10 विकेट से हार का सामना करना पड़ा।वार्ड 10 की ओर से पंकज ने 57 रन बनाने के साथ दो विकेट लेकर ऑलराउंड प्रदर्शन किया। शकील ने 47 रनों के साथ पांच विकेट झटककर मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया। उनके उत्कृष्ट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.